Photo © Credit:
Flickr
Flickr
Introduction
● 12 ज्योतिर्लिंग सुुुचीपत्र – 12 Jyotirlinga Name and state
● रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग का इतिहास – Rameshwaram Jyotirlinga history
● रामेश्वरम मंदिर का इतिहास – Rameshwaram temple history
● रामेश्वरम ज्योतिलिंग मंदिर समय – Rameshwaram Jyotirlinga temple timings
● रामेश्वरम शिव मंदिर के बारे में कुछ रोचक तथ्य – Some interesting facts about Rameshwaram shiv temple
● रामेश्वरम मंदिर तक कैसे पहुंचे – how to reach Rameshwaram jyotirling temple
● रामेश्वरम मंदिर के आसपास घूमने के स्थल – Places to visit around Rameshwaram Jyotirlinga temple
भारतीय पुराणों के अनुसार भगवान शिव ने लोककल्याण एवं प्रकृतिकल्याण हेतु भारत मे 12 जगहों पर स्वयंभू प्रगट हुए और लिंग रूप में बिराजमान रहे…उन 12 जगहों को ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाने लगा. उन 12 ज्योतिर्लिंगो में से एक रामेश्वर (rameshwar) भी है. रामेश्वर ज्योतिर्लिंग को 12 ज्योतिर्लिंगों में से ग्यारवें प्रमुख ज्योतिर्लिंग के रूप में पूजा जाता है.
12 ज्योतिर्लिंग सुुुचीपत्र-12 jyotirling list
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर-somnath jyotirling mandir | गुजरात-gujarat |
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर-mallikarjun jyotirling mandir | आंध्र प्रदेश-andhra pradesh |
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर-mahakaleshwar jyotirling mandir | मध्य प्रदेश-madhay pradesh |
ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर – omkareshvar jyotirling mandir | मध्य प्रदेश-madhay pradesh |
केदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर-kedarnath jyotirling mandir | उत्तराखंड-uttarakhand |
भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर-bhimashankar jyotirling mandir | महाराष्ट्र-maharashtra |
काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर-vishvanath jyotirling mandir | उत्तर प्रदेश-uttar pradesh |
त्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर-trimbkeshwar jyotirling mandir | महाराष्ट्र-maharashtra |
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर-nageshwar jyotirling mandir | गुजरात-gujarat. |
वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर – vaidhyanath jyotirling mandir | जारखंड – jharkhand |
रामेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर-rameshwar jyotirling mandir | तमिलनाडु-tamilanadu |
घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर – ghrishneshwar jyotirling mandir | महाराष्ट्र – maharastra |
रामेश्वर ज्योतिर्लिंग (rameshwar jyotirling) दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में रामेश्वरम नामक स्थान पर स्थित है. ऐसा माना जाता है रामेश्वर ज्योतिर्लिंग शिवलिंग की स्थापना भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु श्री राम ने की है. हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार यह मंदिर की यात्रा करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है…और सात जन्मों के पापों से मुक्ति मिलती है.
रामेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर (rameshvaram jyotirlinga temple) को रामनाथ स्वामी मंदिर और रामेश्वरम द्वीप के नाम से भी जाना जाता है. इस मंदिर से लाखों – करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है. रामेश्वर ज्योतिर्लिंग से जुड़ी दो कथा प्रचलित है. एक कथा रामायण (ramayana) में वर्णित है और दूसरी कथा शिवपुराण में वर्णित है.
रामेश्वर ज्योतिर्लिंग का इतिहास – Rameshwar jyotirlinga History
Photo © Credit:
amarujala
amarujala
Rameshwar Jyotirlinga STORY :- 1
यह कथा शिवपुराण के कोटिरुद्रसंहिता में वर्णित है. शिवमहापुराण (shivapuran) के अनुसार विद्वानब्राह्मण एवं महाप्रतापी रावण माता सीता का अपहरण करके लंका ले गया था. माता सीता की खोज में निकले श्री राम अपनी वानर सेना सहित दक्षिण भारत के समुद्र तट तक पहुच गए. समुद्र तट पर पहुचने के बाद उन्होंने देखा कि लंका नगरी समुद्र तट के उस पार है. तब उनके सामने अपनी सेना सहित समुद्र को पार करने की विकट समस्या थी.
श्री राम भगवान शिव को अपना आराध्य देव मानते थे और उनकी हररोज नित्य पूजा किया करते थे. पर समुद्र को पार करने की चिंता में श्री राम पूजा करना भूल गए. तब उनको अचानक ही प्यास लगने लगी और उन्होंने अपने सेवक को पानी लाने के लिए कहा. अपने सेवक द्वारा पानी लाने पर उनको अचानक ही स्मरण हुआ कि आज उन्होंने अपने आराध्य की पूजा नही की.
Photo © Credit:
youngisthan
youngisthan